अभिषेक मिश्रा
चासनाला । बीसीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल संजय सिंह रविवार को पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यलय पहुंचे यहां क्षेत्र के महाप्रबंधक के अलावा क्षेत्रीय कार्यालय के सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं उत्पादन का जानकारी लिया और क्षेत्र के उत्पादन में आई कमी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त हिदायत दी,कहा कि टारगेट को हर हाल में सुरक्षा के साथ पूरा किया जाए। बाद में डीटी ने सी टू पैच आउटसोर्सिंग का निरीक्षण किया। परियोजना में जमा पानी को देखते ही डीटी भड़क गए और उक्त जमे पानी को 20 दिनों के अंदर माइंस से बाहर निकालने का आदेश दिया, ताकि उसके नीचे दबे कोयले का उत्पादन किया जा सके, इसके बाद माइंस के कटिंग जॉन में आ रहे कम्पनी का सब स्टेशन ओर हाजिरी घर का भी तत्काल सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान
आउटसोर्सिंग कंपनी के सीईओ लाल बाबू सिंह ने कहा कि समय से पानी नहीं निकलने के कारण उत्पादन में कमी आ रही है, अधिकारियों की इच्छा शक्ति की कमी के कारण ही पानी नहीं निकाला जा रहा है, यहां से सात वर्षों में एक सो पच्चीस लाख टन कोल उत्पादन करनी है, प्रति वर्ष करीब 20 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य है,
भौंरा जहाजटांड़ जाने वाली सड़क मार्ग की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है, साथ ही कुछ मार्ग कटिंग जॉन में है, इस लिए सड़क मार्ग को भौरा 6 नंबर मल्लाह पट्टी से लेकर भौरा पांच नंबर के नजदीक तक बदला जायेगा, इस पर काम किया जा रहा है। इस मार्ग पर लाइट आदि की व्यवस्था होगी,जिससे बस्ती के लोगो को आने जाने में कोई असुविधा ना हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है।
मौके पर क्षेत्र के महाप्रबंधक टी पासवान, एरिया सिविल अभियंता ऋषिकेश कदम, एस पटनायक, भगत वैष्णो ,रविराज गोंड,अमित कुमार , आउट सोर्सिंग के ए के सिंह , मिथिलेश कुमार सिंह आदि थे।
