पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या की गई है। कोलकाता के मध्यग्राम इलाके में 4 राउंड फायरिंग हुई है। जानकारी के अनुसार चंद्रनाथ रथ के सीने में तीन गोलियां लगी है । पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी करके जांच तेज कर दी है । रथ की हत्या का आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लग रहा है।
बंगाल में 4 मई को रिजल्ट के बाद से हिंसा शुरू हुई। पिछले 2 दिन में 5 लोगों की हत्या हुई है। इनमें सुवेंदु के पीए समेत भाजपा और TMC के 2-2 कार्यकर्ता हैं।
कोलकाता के न्यू मार्केट में मंगलवार रात भीड़ ने TMC के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया । उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया।
वहीं नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
