अजमान से पकड़ा गया आरोपी, कोलकाता एयरपोर्ट से धनबाद लाने की तैयारी

धनबाद । धनबाद पुलिस ने धनबाद के भगोड़े प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके करीबी सहयोगी सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी को दुबई के अजमान से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के बाद भारत लाया जा रहा है और कोलकाता एयरपोर्ट से धनबाद ट्रांजिट की तैयारी की जा रही है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सैफी प्रिंस खान का दाहिना हाथ माना जाता है और गिरोह की गतिविधियों को संचालित करने में अहम भूमिका निभाता था। इससे पहले धनबाद पुलिस शैफी उर्फ मेजर को भी गिरफ्तार कर चुकी है, जो धमकी भरे ऑडियो और वीडियो के जरिए लोगों में दहशत फैलाता था। लगातार हो रही कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि अभियान जारी है और जल्द ही गिरोह के सरगना तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई को धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *