अभिषेक मिश्रा

चासनाला । भाटडीह के ग्रामीणों की एक बुधवार को लोदना जी एम कार्यालय में बिजली की समस्या को लेकर वार्ता की गई।वार्ता के दौरान दो दिनों का समय जी एम के द्वारा दिया गया है। वहीं इस बारे में स्थानीय ग्रामीण राम प्रसाद दसौंधी तथा को निक कुमार राय ने बताया कि साल 2024में ही हम ग्रामीणों ने बिजली की समस्या से निजात पाने के लिए एक अलग ट्रांसफार्मा की मांग की गई थी जिस पर सहमति भी बनी थी।फिर दूसरी बार 2025में भी वार्ता की गई सहमत भी बनी।लेकिन भ्रष्ट प्रबंधन के द्वारा कोई काम नहीं किया गया।सिर्फ टाल मटोल किया जाता रहा है।इस संबंध में धनबाद संसद को भी लिखित आवेदन दिया गया।लेकिन प्रबंधन कुंभकर्णी नींद सोई हुई है।जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कहा कि आज लोदना जी एम से वार्ता भी हुआ है उन्होंने आश्वासन भी दिया है कि दो दिनों में आप सभी के समस्या का निदान कर दिया जाएगा।अगर दो दिनों के बाद समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो मोनेट वाशरी का चक्का जाम कर दिया जाएगा।जिससे होने वाला क्षति का पूरा जिम्मेदार प्रबंधन होगा।
इसके एवज में एक आवेदन भी धनबाद सांसद व यूनाइटेड वर्कर कोल यूनियन के केंद्रीय सचिव ढुल्लू महतो के द्वारा एरिया टेन के महाप्रबंधक को दिया जा चुका है। इस मौके पर वार्ता में बीसीसीएल अधिकारी और दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *