बलियापुर से दंपति और उनका पुत्र बाइक पर सवार होकर महुदा अपने एक रिश्तेदार के यहां बहु भात में शामिल होने जा रहे थे
झरिया । झरिया केंदुआ मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई । मंगलवार की देर शाम झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर आईएसएल स्कूल के समीप रात लगभग 8:30 बजे हादसा हुआ । बाइक सवार दंपति और उनका पुत्र बलियापुर पहाड़पुर बस्ती से महुदा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपति कोयला लदा हाइवा संख्या जेएच 01 सीएस – 8123 के चपेट में आ गए । घटना में बाइक में पीछे बैठी, शत्रुघ्न महतो उर्फ शांति महतो की पत्नी सुनीता देवी (38) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । जबकि बाइक पर सवार शांति महतो (46) एवं उसके पुत्र संतोष महतो (20) भी चोटिल हुए हैं । घटना के संबंध में बताया जाता है की बलियापुर से दंपति नई होंडा बाइक पर सवार होकर अपने एक रिश्तेदार के यहां बहु भात में शामिल होने जा रहे थे । झरिया सिंह नगर के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार कोयला लदा हाईवा आगे चल रहे बाइक से पास लेने का प्रयास किया । जिससे बाइक चला रहा शांति महतो बाइक को साइड करने का प्रयास करने लगा. इसी बीच बाइक पर पीछे बैठी सुनीता देवी तेज रफ्तार हाईवा को देखकर हड़बड़ा गई । जिससे बाद वह बाइक से गिर गई । पीछे से आ रहा हाईवा सुनीता के शरीर पर चढ़ गया । जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई । घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया । घटना को देखते ही स्थानीय लोग भी सड़क पर पहुंच आक्रोश व्यक्त करने लगे । लोगों का कहना था कि इस मार्ग पर कई बार कोयला ट्रांसपोर्टिंग वाहन के चपेट में आकर दुर्घटना हुई है । जिसमें दर्जनों जिंदगी का असमय मौत के गाल में समा गई है । घटना की सूचना पाकर झरिया थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची । समाचार लिखे जाने तक का सुनीता देवी का शव सड़क पर रखा था । स्थानीय लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे थे ।
…..मार्ग से हटा दिए गए कई स्पीड ब्रेकर,,,,,
इस मार्ग से बस्ताकोला क्षेत्र से रेलवे साइडिंग कोयले का ट्रांसपोर्टिंग दिन रात होता है. इसके कारण इससे पूर्व में भी कई घटनाएं हुई थी. स्थानीय लोगों की मांग पर इस मार्ग पर कई स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे । जिससे वाहन का स्पीड कम रहे, लेकिन करीब 5 महीने पूर्व इस मार्ग से कई स्पीड ब्रेकर को हटा दिया गया । जिसके बाद से ट्रांसपोर्टिंग वाहन पूर्व की तरह तेज रफ्तार चलते हैं । दुर्घटना की संभावना बनी रहती है ।
बेटे के सामने मां की मौत से बेटा हुआ बदहवास,,,,,
इस भीषण सड़क हादसे में बेटे के सामने मां की दर्दनाक मौत हो गई, जिस बात पर बेटे को भरोसा नही हो पा रहा था, जिस कारण बेटा बदहवास हो गया । बेटा अपनी मां के शव से लिपट कर ऐसे रो रहा था जैसे वह अभी जीवित है, लेकिन सच्चाई कुछ और थी अब उसकी मां इस दुनिया में नहीं रही । यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों का दिल दहल गया । मृतिका के पति भी बदहवास होकर लड़खड़ाते हुए गिर पड़े ।
