झरिया । झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल, आसाम और पांडुचेरी की जीत पर वहां की जनता को और सभी देशवासियों को जीत की हार्दिक बधाई दी है । उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी एवं गृह मंत्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व में यह जीत मिली है । देश की जनता सच्चाई को समझने लगी है, देश हित के लिए जो भी करना होगा भाजपा करेगी । राष्ट्र विरोधी ताकतें परास्त हो रही है और आगे आने वाले समय जो राष्ट्र विरोधी ताकते हैं वो भी समाप्त हो जाएगी ।
