अभिषेक मिश्रा

चासनाला । हजारीबाग में डॉ इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के विरोध में रविवार को कोयलांचल पत्रकार संघ के पत्रकारों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारे बाजी की।
इस दौरान झरिया स्थित फूला री बाग इंदिरा चौक पर कोयलांचल पत्रकार संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विरोध जताया ।तथा डॉ इरफान अंसारी का पुतला दहन किया

वही पत्रकारों ने विरोध जताते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया।प्रदर्शकारियों ने आरोप लगाया की मंत्री के मौजूदगी में उनके समर्थकों द्वारा पत्रकारों पर हमला किया गया जो बेहद निंदनीय है।उन्होंने मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाया जाय।साथ ही मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त से सख्त कारवाही की मांग की गई। कहा कि राज्य में लगातार पत्रकारों पर हमले बढ़ रहे है।लेकिन उनके सुरक्षा को लेकर कोई। ठोस पहल नहीं की जा रही है।उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून
लागू करने की मांग की।।इस मौके पर कोयलांचल पत्रकार संघ के संरक्षक चंद्र देव मिश्रा, अध्यक्ष सुनील सिंह, कार्यकारणी अध्यक्ष काजल राय, सचिव अरुण कुमार ,अनुशासन समिति अध्यक्ष सन्नी शर्मा, सचिव अरुण कुमार, मो शमीम, कोषाध्यक्ष मो एहसान, फोटो ग्राफर जॉन मिर्ज़ा,गुड्डू वर्मा, मनोज साव, पवन गुप्ता,मनोज शर्मा,दीपक गुप्ता,राजेंद्र कुमार,मो मुजाहिर,दिलीप गुप्ता,के अलावे दर्जनों पत्रकार साथी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *