अभिषेक मिश्रा

चासनाला । कोयला इस्पात मजदूर पंचायत के बैनर तले सोमवार को चासनाला के स्थानीय ग्रामीणों ने सेल के रेलवे साइडिंग का चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय वक्ताओं ने कहा कि सेल प्रबंधन मनमानी करने पर तुली हुई है।जब की इसके पूर्व दो बार वार्ता भी किया गया था।परन्तु सेल प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं किया जा सका।जिसके कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यहां के लोग रेलवे साइडिंग से से बहुत परेशान है।रेलवे साइडिंग के कारण बच्चे,बड़े,धूल कण से बीमारी के शिकार होते जा रहे है।भयंकर प्रदूषण यहां से फैल रहा है। घरों में भी रहना दुश्वार होने लगा है। यहीं नहीं यहां के स्थानीय लोगों को कोई भी रोजगार सेल प्रबंधन द्वारा नहीं दिया गया है।जो थे भी उन्हें हटाने का काम किया गया है।उन्होंने कहा कि अगर सेल प्रबंधन 15दिनों के अंदर कोई पहल नहीं करता है तो रेलवे साइडिंग का चक्का जाम कर दिया जाएगा।जिससे होने वाले क्षति का पूरा जिम्मेदार सेल प्रबंधन होगा। मौके पर विकाश कुमार ओझा,बापी ओझा,राजेश सिंह,श्यामल ओझा,राजू ओझा,श्रावण ओझा,सुधीर कुमार सिंह,कमल बाउरी,रिशु ओझा,विश्वजीत ओझा,प्रकाश ओझा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *