अभिषेक मिश्रा

चासनाला । जोड़पोखर थाना क्षेत्र स्थित 12नंबर काटा घर के समीप बीसीसीएल में बसे दो लोगों का घर बीसीसीएल के अधिकारी और सीआईएसएफ के मौजूदगी में जेसीबी लगाकर तोड़ दिया गया, जिससे वहां के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।जब की वहां दर्जनों घर और भी बने पड़े है।लेकिन सिर्फ दो घरों को ही निशाना बनाया गया है। ठेका मजदूर उमेश प्रसाद पत्नी सविता देवी का घर ध्वस्त किया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा बिना सूचना दिए घर को तोड़ दिया गया । वहीं उक्त स्थल पर और भी दर्जनों घर बने है लेकिन सिर्फ हमें ही निशाना बनाया गया है। जब की बीसीसीएल प्रबंधन लोगो का घर बसा रही है और एक तरफ उजड़ने का काम कर रही है।

वही इस मामले में एटक के सचिव गफ्फार अंसारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए। कहा कि इन दोनों घर वालो के साथ बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा मनमानी की गई है।न ही कोई नोटिस न सूचना के घर को तोड़ दिया गया है।कही न कही माफियाओं के इशारे पर यह कदम उठाया गया है।इसे बर्दाश्त। नहीं किया जाएगा।बीसीसीएल प्रबंधन को हर हाल में इसका मुआवजा देना होगा नहीं तो इसका पुरजोर विरोध महाप्रबंधक कार्यालय में किया जाएगा।अगर तत्काल इस पर पहल नहीं किया जाता है तो भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा की पीड़ित लोगों से उन्होंने 50हजार रुपए की मांग की थी नहीं देने पर बने घर को तोड़ दिया गया यह इंसाफ नहीं है।इसकी जांच कर भ्रष्ट प्रबंधन पर उचित कारवाही करने के मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *