अभिषेक मिश्रा

चासनाला । चासनाला रोलिंग मिल स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को विश्वहिंदू परिषद व बजरंग दल की दूसरी बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता धनबाद महानगर जिला संयोजक सोनू सिंह व संचालन विहिप पाथरडीह झरिया प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने किया। बैठक में चासनाला खंड बजरंग दल के पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया।जिसमे सर्वसम्मति से बजरंग दल चासनाला खंड के लिए अध्यक्ष पद पर अमल राज शेखर उर्फ राजू,उपाध्यक्ष आकाश बाल्मीकि, संयोजक प्रहलाद चौहान, सह संयोजक किशन जायसवाल, खंड मंत्री विक्की प्रसाद, गौ रक्षक युवराज चौहान एवं आकाश रजक चुने गए।इस दौरान दर्जनों युवकों की एक टोली बजरंग दल में शामिल हुए।
वहीं चुने गए पदाधिकारी एवं सदस्यों को को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बैठक में धनबाद महानगर जिला संयोजक सोनू सिंह, विश्वहिंदू परिषद पाथरडीह झरिया प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह,गौरव मिश्रा, जितेंद्र दुबे, सोनू, के अलावे सदस्यों में शिव कुमार पासवान,सुमित नंदी,प्रभु नोनिया,सुनील विश्वकर्मा,गुड्डू कुमार, पिंकु कुमार पासवान,अमित जायसवाल,विक्रांत सहाय,भोलू स्वामी आकाश राय आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *