मौके से चार खोखा बरामद, अज्ञात अपराधियों ने शुभम को सर में सटाकर मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

कतरास। सोनारडीह ओपी से महज चंद कदमों की दूरी पर शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए जनता श्रमिक संघ के संगठन सचिव शुभम यादव के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई। गंभीर रूप से घायल शुभम यादव को आनन-फानन में इलाज के लिए असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह के नेतृत्व में सोनारडीह, कतरास और धर्माबांध सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली चलाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मौके से 4 खोखा बरामद किया है। गोली क्यों चलाई गई और किसने चलाई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के संबंध में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *