अभिषेक मिश्रा
चासनाला । झरिया लोकोबाजार पाथर डीह स्थित फ्रेट डिपो के रेलवे साइडिंग में वेल्डिंग के दौरान अचानक आग पकड़ लेने से अफरा तफरी का माहौल हो गया ।कर्मी इधर उधर भागने लगे। किसी तरह कर्मियों ने सूझ बूझ से काम लेते हुए आग पर काबू पाया गया।किसी को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचा है। बताया जाता है की बिना सेफ्टी के लापरवाही के कारण यह घटना घटी है।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि वेल्डिंग के दौरान कई बार बैक मार चुका था लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।जब की पास में ही दूसरी जगह भी वेल्डिंग का काम चल रहा था।प्रेशर के कारण वेल्डिंग पाइप खुल गया और आग पकड़ ली । किसी तरह बालू आदि के उपयोग से आग पर काबू पाया जा सका है। जिस कारण यह घटना घटी है। जब की उस जगह रेलवे कर्मचारी के साथ ठिकेदार के भी मजदूर रहा करते है।लेकिन कुछ भी कहने से इनकार किया है।जब की यह जांच का विषय है। बड़ी घटना भी घट सकती थी।
