अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना के नए थाना प्रभारी आकृष्ट अमन गुरुवार की देर शाम अपना पद ग्रहण कर लिया।
इसके पूर्व सुदामडीह थाना के प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने नए थाना प्रभारी को अपना पद भार सौंप दिया है। वही नए थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने शुक्रवार को अपने थाना क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान कोयलांचल पत्रकार संघ के संरक्षक चंद्र देव मिश्रा के साथ वरिष्ठ पत्रकार गणेश तिवारी,जगत नारायण पाठक ,मनोज साव ने डायरी एवं पेन भेट कर स्वागत किया।
थाना प्रभारी श्री अमन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगो से अपील की। कहा कि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।अपराधिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से शिकंजा कसा जाएगा। शांति समिति के सदस्यों एवं गण लोगो के सहयोग से क्षेत्र में अमन चैन बहाल की जाएगी।
