झरिया । जियलगोरा सोलह नंबर खपड़ा धौड़ा निवासी किराना दुकानदार मो शमीम उर्फ गुड्डू सेठ की पिछले दिनों हुई निर्मम हत्या का तार उसकी पत्नी की अवैध संबंध से जुड़े होने कारण उसका नौकर अलबकश अंसारी उर्फ सिद्धू ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। जिसने अपने मालिक गुड्डू सेठ को अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिया । मामले में संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए नौकर सिद्धू के स्वीकारोक्ति बयान से खुलासा होने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल अन्य चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर एक मैगजीन सहित पिस्टल ,एक गैस लाइटर पिस्टल,मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल सहित 6 अन्य मोबाइल को जब्त किया है ।घटना का उद्भेदन के बाद मामले की खुलासा एसपी नगर ऋत्विक श्रीवास्तव ने गुरुवार की शाम को जोड़ापोखर थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया है।प्रेस वार्ता में डीएसपी राजेश प्रकाश सिन्हा,थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता,पुलिस अधिकारी अनूप कुमार ,गिरधर गोपाल,सोमेश्वर कुमार सिंह आदि मौजूद थे। एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो बालिग और तीन विधि विरुद्ध किशोर शामिल हैं। एसपी ने बताया कि जियलगोरा सोलह नंबर खपड़ा धौड़ा निवासी किराना दुकानदार मो शमीम उर्फ गुड्डू सेठ उम्र 36 वर्ष का शव 13 अप्रैल को भूलन बरारी बीसीसीएल मैगजीन घर के निकट ओबी डंप के पास से खून से लथपत स्थिति में पाए जाने के बाद मृतक की पत्नी तराना परवीन के लिखित आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया। घटना के उद्भेदन के लिए एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम की जांच में यह मामला सामने आया कि मृतक गुड्डू सेठ की पत्नी का कई लोगों के अलावा उसका नौकर सिद्धू के साथ अवैध संबंध था। मृतक गुड्डू सेठ को उसकी पत्नी के साथ सिद्धू का अवैध संबंध होने की पुष्टि उसके मोबाइल से चैटिंग में मिलने के बाद मृतक ने नौकर सिद्धू को काम से हटाने का योजना बनाया, जिसकी जानकारी सिद्धू को लग गया । नौकर सिद्धू को मृतक काम से हटाता उससे पहले सिद्धू ने अपने मालिक गुड्डू को ही रास्ते से हटाने की दोस्तों संग योजना बनाया। इसी क्रम में नौकर सिद्धू ने जीतपुर निवासी शुभम् सिंह तथा तीन अन्य दोस्तों के साथ संपर्क कर शुभम् को पच्चास हजार रुपया देकर उससे एक पिस्टल मैगजीन सहित खरीदा। एसपी ने कहा कि
मृतक की पत्नी का अन्य लोगों के अलावे सिद्धू के साथ प्रेम संबंध को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होते रहता था। जिसके कारण तनाव में रह रहे मृतक गुड्डू ने पहले नौकर सिद्धू को मरवाने की ठान लिया। इसकी भनक लगने पर सिद्धू ने शुभम सिंह व अन्य साथियों के साथ मिलकर शमीम उर्फ गुड्डू सेठ की हत्या करने के लिए
12 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने मालिक गुड्डू को उसकी ही मोटरसाइकिल पर किसी बहाने से बैठाकर भूलन बरारी ओबी डंप के पास ले गया, जहां दो अन्य किशोर पहले से मौजूद था। अपनी जान पर खतरा भांपकर जब गुड्डू भागने लगा तो सिद्धू ने पिस्तौल से उसके सिर पर पीछे से गोली मार दिया, जिसके मुंह बल जमीन पर गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने सिद्धू के निशानदेही पर मृतक का मोबाइल घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,पिस्टल एवं 6 अन्य मोबाइल को जब्त किया है। एसपी ने कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है। मृतक की पत्नी की भूमिका की भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
