अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह सुदामदीह थाना क्षेत्र स्थित फायर पैच टू के निकट थाना बस्ती सामुदायिक भवन के पीछे गुरुवार की शाम 6बजे भू धसान होने की घटना से थाना बस्ती के लोगों को चिंता सताने लगी है। वही सूचना पर बीसीसीएल की ओर से फिलहाल भराई कर दी गई है।
बताते चले कि पास में ही ओपन माइनस चलाया जा रहा है। ब्लास्टिंग भी किया जाता है।बताया जाता है इन्हीं कारण यह घटना घटी है। जब की स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार बीसीसीएल प्रबंधन को इसकी लिखित आवेदन दे कर विस्थापन करने की मांग की गई है।लेकिन अभी तक कोई पहल प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा सका है।आखिरकार बड़ी घटना घट जाने के बाद इसका जिम्मेदार कौन होगा।यही नहीं पास ही थोड़ी दूरी पर सुदामडीह थाना परिसर भी स्थित है।जिसका हालत भी जर्जर हो चुका है यहां भी कभी भी गाज गिरने की संभावना व्यक्त किया जाता है।स्थिति काफी चिंता जनक बना हुआ है।अगर समय रहते इस ओर बीसीसीएल द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।जब की यहां 60 घरों की आबादी है। प्रदूषण होने की वजह से लोग। काफी परेशान भी रहा करते है।जान जोखिम में डाल गुजर बसर करना पड़ता है। फिलहाल वार्ड। 51के पार्षद डॉ बीरेंद्र कुमार की सूचना पर बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा गोप की भराई कर मलहम पट्टी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *