अभिषेक मिश्रा

चासनाला । झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के बैनर तले महानगर उपाध्यक्ष मदन राम के नेतृत्व में डिगवाडीह स्थित सी एम एफ आर आई गेट के समीप मंगलवार को देश के संविधान निर्माता भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जयंती अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान मदन राम ने बाबा साहेब की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की मिसाल है। उन्होंने समाज के दबे-कुचले, शोषित और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका मानना था कि शिक्षा ही वह हथियार है, जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। आज उनके विचार और आदर्श समाज को एक नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलें और सामाजिक न्याय, समानता एवं भाईचारे को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही एक सशक्त एवं समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से भिशन गर्मी को देखते हुए एक पनशाला का उद्घाटन किया गया जहां पर प्यासे लोग को पानी मिल सके। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से
शमशाद खान, युवा मोर्चा संगठन सचिव जाहिद शेख, झरिया नगर उपाध्यक्ष योगेंद्र हरि झरिया नगर संगठन सचिव लाल बाबू ,गौतम हरि ,जसीम अंसारी ,महेंद्र कुमार ,शमशाद अंसारी ,अशोक हरि, असलम अंसारी ,चंदन साहू ,राजेश राम, राजा तुरी, धरिक्षण साव ,अनवर अंसारी, जितेंद्र सोनी ,भगवान सिंह ,विवेक गुप्ता, फिरोज अंसारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *