आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर झरिया जन जागरुकता समिति ने
झरिया को उसका संवैधानिक हक दो पदयात्रा का आयोजन किया

झरिया । झरिया को उसका संवैधानिक हक देना होगा।
सुबह 6.00 बजे योग शिविर का आयोजन किया गया।8.00 बजे पदयात्रा का शुभारंभ महेश शर्मा ने हरि झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा लक्ष्मणीया मोड़, बाटा मोड होते हुए वापस चिल्ड्रेन पार्क झरिया आई। पदयात्रा मे गगनभेदी नारों की गूंज सुनाई दी। आवाज दो हम एक हैं एक हैं एक है। मेरी सांसे मेरा हक।
मेरा अधिकार: पानी बिजली स्वच्छता का अधिकार।
झरिया को समाप्त करने की राजनीति बंद करो बंद करो।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मॉडल स्कूल राजवाड़ी रोड के शिक्षक और बच्चों ने उल्लेखनिक योगदान दिया।
वार्ड नंबर 45 के पार्षद पिंकू चंद्रवंशी, अनिल कुमार जैन,शिव बालक पासवान, अनुप साव, अकलाख अहमद, महेश शर्मा, कुंदन मोदक, भीम निशाद, रवि केशरी, मनीष यादव, मोनू केशरी, राजेश गोस्वामी, अशोक वर्णवाल, बिरजू शर्मा, सूरज साव, ओम जी, मनोज सिंह,गौतम सेन, झुन्नू गुप्ता, सुरेंद्र साव, सतनारायण भोजगढ़िया, डॉक्टर दिलीप इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *