अभिषेक मिश्रा

चासनाला । अम्बेडकर युवा मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम मुख्य अतिथि वार्ड 51 के पार्षद बिरेन्द्र कुमार, वार्ड 52 के पार्षद लक्ष्मी कुमारी, वार्ड 42 के पार्षद मुनीलाल राम,पूर्व पार्षद व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रियंका देवी,उचित महतो, समाजसेवी अजित महतो, आदि ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा बारी बारी से माल्यार कर नमन किया। और पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह का मंच संचालन महादेव भुइयां ने किया।

जयन्ती समारोह को सम्बोधित करते हुए पार्षद बिरेन्द्र कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने जात पात से ऊपर उठकर एक समानता समाज का निर्माण करने के लिए लोगों को प्रेरित करते थे। उन्होंने पढ़ो लड़ो आगे बढ़ो का नारा दिया था। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही हम समानता समाज का निर्माण करने में सफल हो सकते है।

वार्ड 52 की पार्षद लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवनी से लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने देश की विकाश के लिए लोगों को समानता लाने की सीख दिया था।

समारोह में भाजपा के अखिल भारतीय हाडी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुप हांडी, भाजपा जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, स्वरूप राय, पशुपति कुम्हार, रामेश्वर हरिजन, सुजीत कुमार,बिरेन्द्र रवानी, दिनेश पासवान, राजेश रंजन, हंस कुमार, राजू हरि, राहुल कुमार, सुभम कुमार, भगीरथ कुमार,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *