अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह थाना क्षेत्र के के गेट स्थित झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम सिंदरी की ओर से आ रहे बाइक सवार पर्घाबाद निवासी रोहित महतो, रितेश महतो झरिया की ओर से आ रही लाल रंग के सुमो से जोरदार टक्कर हो गई।जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिसे आनन- फानन में स्थानीय लोग चासनाला सीएच सी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं रोहित के दाहिना पैर टूटा है तथा रितेश के माथे पर गंभीर चोटबताई जाती है।जिसे धनबाद रेफर किया गया।सूचना पर पाथरडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच बाइक जप्त कर थाने ले गई।और सुमो के खोज में जुटी है।
