अग्निशमन विभाग टीम द्वारा अस्पताल के कर्मियों एवं आम लोगों को जागरूक किया गया
झरिया । अग्निशमन सेवा सप्ताह दिवस, जो पूरे देश भर में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाता है। इसी के तहत झरिया के कतरास मोड़ स्थित प्रसाद नर्सिंग होम में मंगलवार 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा सप्ताह दिवस मनाया गया और अग्निशमन विभाग के टीम द्वारा अस्पताल के सभी कर्मियों एवं आम लोगों को जागरूक किया गया । इस दौरान सभी लोगों को आग लगने जैसी आपातकालीन स्थिति में क्या करना है और आग बुझाने वाली मशीन अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) का कैसे उपयोग करना है बताया गया । टीम ने बताया कि यह एक आपातकालीन सुरक्षा उपकरण है जो छोटी आग को नियंत्रित करने के लिए सूखा या गीला रसायन, पानी, या फोम का उपयोग करता है। इसे चलाने के लिए PASS (Pull, Aim, Squeeze, Sweep) तकनीक अपनाई जाती है। मौके पर मुख्य रूप से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश प्रसाद, डॉ. नितेश प्रसाद, डॉ. जयेश प्रसाद, अग्निशमन विभाग के टीम से सत्येंद्र कुमार पाठक सब ऑफिसर, रवि भूषण कुमार, शिवदयाल महतो, अस्पताल कर्मियों में प्रमोद चौहान, रवि अग्रवाल, हेमंत साव, राजेंद्र यादव, राजेश पत्र एचडीएफसी बैंक, रितेश महतो आदि लोग मौजूद थे ।
एक जगह दो एलपीजी गैस सिलेंडर रखना है ज्यादा खतरनाक : डॉ. नरेश प्रसाद,,,,
जागरूकता के दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश प्रसाद ने बताया कि सन 1899 में ब्रिटेन में एक रुई लदे पानी के जहाज में आग लग गई थी । आग कई दिनों तक लगी रही और इस दौरान काफी लोगों की जान चली गई थी । जहां जान- माल की भारी क्षति हुई थी । तब लोगों ने जाना की आगलगी की घटना कितनी गंभीर हो सकती है । आग कैसे लगता है और यह किन चीजों में तेजी से फैलता है । साल दर साल आग बुझाने की व्यवस्था में प्रोग्रेस कर आग बुझाने की नई-नई तकनीक इजात की गई । उन्होंने कहा कि किचन में यदि आप गैस सिलेंडर से खाना बनाते हैं, तो एक किचन में दो गैस सिलेंडर और खाना बनाने के कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न रखें । यदि किसी कारणवश आग लगने की घटना होती है तो डबल सिलेंडर होने के कारण आग ज्यादा विस्फोटक रूप ले सकता है ।
