झरिया । मंगलवार को झरिया नगर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती जेएमएम के झरिया नगर कार्यालय ऊपर कुल्ही में मनाई गई । इस दौरान नगर अध्यक्ष फरीद मल्लिक ने कहा 14 अप्रैल 1819 को महू ( मध्य प्रदेश ) में जन्मे भारतीय संविधान के जनक डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती और उनके द्वारा सामाजिक समानता, न्याय और अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद करने के लिए लोकप्रिय है । मौके पर मुख्य रूप से झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मल्लिक, महानगर महिला अध्यक्ष सुमन देवी, झरिया नगर संगठन सचिव कृष्ण चौहान, नगर महिला उपाध्यक्ष कौशल, वार्ड 34 का अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, वार्ड 41 के अध्यक्ष सफीक खान, शाहिद अंसारी, वार्ड 34 के प्रियांशु प्रतीक, राहुल, रवि, लकी, हार्दिक चौहान, झरिया संगठन सचिव कालीम सिद्दीकी, पूर्व अल्पसंख्यक सचिव शकील अंसारी आदि लोग मौजूद थे ।
