डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर अंबेडकर चौक, सिंदरी में सीपीएम की ओर से माल्यार्पण एवं संविधान रक्षा दिवस के रूप में श्रद्धांजलि सभा

सिंदरी । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), सिंदरी-बलियापुर लोकल कमेटी की ओर से संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती रोह्ड़ाबांद, सिंदरी स्थित अंबेडकर चौक पर संविधान रक्षा दिवस के रूप में मनाई गई।

इस अवसर पर सबसे पहले भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के झारखंड राज्य सचिव कामरेड प्रकाश विप्लव, जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर एवं सिंदरी-बलियापुर लोकल कमेटी के सचिव कामरेड गौतम प्रसाद ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सीपीआईएम झारखंड राज्य सचिव कामरेड प्रकाश विप्लव ने कहा कि आज जब संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमले हो रहे हैं, तब बाबा साहब की यह चेतावनी और अधिक प्रासंगिक हो जाती है की जनता जबतक जागरूक नहीं होगी तब तक संविधान में उल्लेखित नीति निर्देशक धरातल पर नहीं उतरेगा.

बाबा साहब ने शोषित-पीड़ित जनता, मजदूर-किसान, महिलाओं और वंचित समुदायों के हक-अधिकार के लिए आजीवन संघर्ष किया। सामाजिक-आर्थिक बराबरी के बिना राजनीतिक लोकतंत्र अधूरा है। आज जरूरत है मजदूर किसान छात्र नौजवान और महिला एक एकजुट होकर संविधान विरोधी विचारधारा को सत्ता से दूर करें यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में जनवादी महिला समिति के सिंदरी बलियापुर लोकल कमेटी सचिव रानी मिश्रा सिंदरी नगर अध्यक्ष सविता देवी कोषाध्यक्ष रंजू प्रसाद, बीमा कर्मचारी संघ सिंदरी शाखा सचिव अर्जुन तिवारी, अध्यक्ष प्रदीप कुमार मरांडी सीपीएम शाखा सचिव सूर्यकुमार सिंह , राज नारायण तिवारी, बलियापुर शाखा सचिव समीरन वीद, आनंद मंडल , स्वामीनाथ पांडे , शकीला बानो ,आरके मिश्रा ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड राज्य उपाध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल सिंदरी नगर सचिव मुकेश कुमार, शिबू राय, सोनाली, रूबी देवी सुनीता देवी, मन्नू गिरी, सुरेंद्र पांडे, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *