अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह बीसीसीएल के भौंरा ई जे एरिया जी एम कार्यालय पर सोमवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन/एटक,की ओर से पांच सूत्री मांगों को लेकर चल रहा प्रदर्शन और धारणा के दौरान आठ से दस की संख्या में नकाबपोश हमलावरों ने एटक कार्यकर्ताओं पर टूट पड़े।रड हाकी सटीक लाठी डंडे से पीट पीट कर घायल कर दिया तथा आठ से दस हवाई फायर करते हुए दहशत फैलकर चलते बने। हला की गोली चलन की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वही सूचना पर सुदामडीह और भौंरा पुलिस घटना स्थल पहुंच दो बाइक एवं डी जे लदा एक पिकअप बैन जप्त कर थाना लाई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है की यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले पानी, बिजली, प्रदूषण,विस्थापन, पुनर्वास आदि की मांग को लेकर सोमवार को भौंरा जी एम कार्यालय के निकट सोमवार को प्रदर्शन और धारणा दिया जा रहा था ।यूनियन के सचिव गफ्फार अंसारी अपने समर्थकों के साथ जी एम कार्यालय में अपने प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करने गए थे निकलने के दौरान बाइक पर सवार आठ दस कि संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोलकर तथा धुआं धार गोलियां चलाई ।बदमाशों आठ दस हवाई फायर करते हुए दहशत फैलकर चलते बने।

सुदामडीह पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। इधर एटक समर्थक अरुण कुमार पासवान ने सुदामडीह थाने में एक लिखित शिकायत दे दी है।जिसमें नीचे भौंरा निवासी गोपाल यादव,मनजय सिंह, रौनिक यादव,आदित्य राज तथा अन्य सात आठ लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत किया है। इस मामले में सुदामडीह पुलिस ने इस घटना से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछ ताक करने में जुटी हुई है।मौके पर जोड़पोखर सी आई अनिल कुमार मौजूद है।समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *