झरिया । पुलिस ने क्षेत्र में हो रही बिजली तार की चोरी के मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
​मामले का विवरण झरिया थाना क्षेत्र के कई इलाके में हो रही बिजली तार चोरी के मामले में बिजली विभाग के अधिकारी के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई। पुलिस की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वालो का सुराग मिला। पुलिस ने एक छापेमारी टीम बनाकर कर झरिया धसक पट्टी इन्द्रानगर से 28 वर्षीय मीर आबिद उर्फ डिल्लू व झरिया शमशेर नगर बालू बंकर निवासी 33 वर्षीय ​मो. कासिम उर्फ ईल्लू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए बिजली के तार भी बरामद किए हैं। छापेमारी अभियान का नेतृत्व एसआई प्रदीप लकड़ा, सूरज कुमार यादव,भीमलाला पासवान,मजीत सिंह,
संदीप कुमार,बिट्टू कुमार व सशस्त्र बल के अन्य जवान भी शामिल थे। ​झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *