अभिषेक मिश्रा
चासनाला । बीसीसीएल के एकीकृत जयरामपुर कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा जियलगोरा स्टेडियम के पास कंपनी की सी टाइप की एक आवास को एक यूनियन नेता के दबाव में दो कर्मियों को बारी बारी से आवंटन कर , फिर उसे रद्द करने की प्रबंधन के रवैए के खिलाफ मामला तूल पकड़ने के बाद शनिवार को संयुक्त मोर्चा समर्थक कर्मियों ने बरारी कोलियरी क्षेत्र में काम काज ठप कर हड़ताल कर दिया।

कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से कोलियरी क्षेत्र में बिजली और पानी आपूर्ति सहित परियोजना में ब्लास्टिंग का कार्य ठप हो गई है। आननफानन में कोलियरी प्रबंधन ने क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा के नेताओं से वार्ता किया। हंगामेदार हुई वार्ता में पीओ अनिल कुमार ने नेताओं से कहा कि आवास की कमी के चलते कर्मियों को आवास सुविधा देने में परेशानी हो रही है। पीओ ने दोनों कर्मियों को आवास की समस्या से जल्द निजात दिलाने का नेताओं को आश्वासन दिया । पीओ के आश्वासन तथा जनहित को देखते हुए छह घंटा बाद मोर्चा समर्थको ने आंदोलन को चेतावनी के साथ समाप्त कर दिया है।
बताते चले कि जियलगोरा स्टेडियम के पास सी टाइप की फ्लैट में ऊपर तल्ला में ओभर मेन राजू कुमार रहता है। प्रबंधन ने राजू की बूढ़ी मां की परेशानी से हो रही समस्या को देखते हुए फरवरी में फ्लैट के नीचे रह रहे सेवानिवृत कर्मी प्रदीप घोष के आवास को आवंटित कर दिया । इधर शुक्रवार को प्रबंधन ने एक यूनियन समर्थकों के दबाव में राजू कुमार की आवंटित आवास को रद्द कर अग्नि क्षेत्र में रह रहे एंटी एसटी कर्मी हसनैन अंसारी को घोष की आवास को आवंटित कर तत्काल आवास में प्रवेश करने का आदेश पत्र जारी कर दिया । प्रबंधन द्वारा राजू की आवास आवंटन रद्द कर हसनैन को आवंटित करने के प्रबंधन के निर्णय से भड़के संयुक्त मोर्चा समर्थक कर्मियों ने आज सुबह प्रथम पाली से कोलियरी में हड़ताल कर काम काज ठप कर दिया है। वही हसनैन अंसारी ने जोरापोखर थाना में पीओ अनिल कुमार तथा राजू कुमार के खिलाफ आवास खाली करने के लिए उसे जाती सूचक धमकी देने का लिखित शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी ने तत्काल पीओ अनिल कुमार एवं राजू कुमार को थाना में बुलाकर वार्ता कर चौबीस घंटे के अंदर आवास आवंटन की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि आवास आवंटन एवं फिर उसे रद्द करने के मुद्दे पर राजू के पक्ष में संयुक्त मोर्चा समर्थकों के आने से तथा हसनैन के पक्ष में राकोमस समर्थकों के मोर्चाबंदी करने से क्षेत्र में तनावपूर्णस्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *