सिन्दरी । एससी, एसटी, ओबीसी काउंसिल सिन्दरी के तत्वावधान में अध्यक्ष शिवपुजन राम की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिन्दरी थाना के नव पदस्थापित थाना प्रभारी सह निरीक्षक राजेश कुमार का स्वागत किया गया तथा स्थानांतरित थाना प्रभारी सह निरीक्षक संजय कुमार को अंगवस्त्र देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम में भोला पासवान, सुरेश प्रसाद, रविन्द्र प्रसाद, त्रिभुवन चौधरी, बुधन राम, राजेश पासवान, जितेन्द्र शर्मा, राजन कुमार चंचल, विकास कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
