धनबाद । शुक्रवार को धनबाद के धैया स्थित बरवड्डा रोड में ‘Motivate Gym’ का उद्घाटन चर्चित फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के लेखक एवं अभिनेता जीशान कादरी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जीशान कादरी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान केक कटिंग किया गया । जिम संचालक रोहन पासवान ने कहा कि ‘Motivate Gym’ के द्वारा हमारा लक्ष्य है कि धैया और आसपास के युवा व अन्य लोग इस आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाए स्वस्थ और फिट रहें। मौके पर जिम ओनर रोहन रंजन, जीशान कादरी, अशोक कुमार पासवान, रवि रंजन, राहुल केसरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।
