झरिया । झरिया थाना परिसर में ईद व रामनवमी को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक झरिया सीओ के अध्यक्षता में हुई। झरिया अंचलाधिकारी मनोज कुमार, झरिया थाना इंस्पेक्टर शशीरजन कुमार, विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, झरिया क्षेत्र के 27 अखाड़ा उस्ताद व शांति समिति के लोग बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान झरिया शांति समिति के सदस्य समेत स्थानीय गणमान्य लोगो ने एक दूसरे को ईद, रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा, नवरात्रा व छठ पूजा, की बधाई भी दी। जिसके बाद झरिया थाना प्रभारी ने लोगो से शान्ति पूर्वक रामनवमी मनाने की अपील की। शान्ति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सडक जाम, पानी, बिजली सप्लाई पर बात रखे, इस दौरान मनोज कुमार ने कहा रामनवमी नवरात्र के दौरान प्रशासन चौकस रहेगी। लेकिन सरकार द्वारा गाइडलाइन को पालन करना होगा। अखाड़ा के उस्तादों से अपील किया कि अपने कमिटी के लोगों को आधार कार्ड दे जुलूस में अखाड़ा का खिलाड़ियों को एक पहचान पत्र दिया जाएगा । जिससे कोई वारदात होने पर उनसे सहयोग ले सके किसी प्रकार के डीजे व अश्लील गानों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा, ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जाए असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखेगी , गैर लाइसेंसी को आखडा नही निकलना है, रुट में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा, शरारती लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी चाहे जिस किसी भी धर्म या सामुदायिक और राजनीतिक दल का है झरिया इंस्पेक्टर शशी रंजन कुमार ने कहा रामनवमी जुलूस के दौरान आपसी सहयोग व भाईचारा बनाए रखना है। असामाजिक तत्वों की सूचना फ़ौरन झरिया थाना को दे। डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अखाड़ा कमेटी निर्धारित रूट का पालन करे। अध्यक्ष या सचिव नहीं है दूसरा नाम चेंज करना सकता है वह लिखित दें उसमें नाम परिवर्तन किया जाएगा अगर किसी तरह की कोई भी परेशानी हो तो तुरंत ही झरिया पुलिस से संपर्क करे इसके लिए झरिया प्रशासन सदैव तत्पर है। शांति समिति की बैठक में पहुंचे लोगों ने पानी, बिजली आदि समस्याओं को भी उठाया। संचालक भगत सिंह,मोके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता राज कुमार अग्रवाल, झरिया विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, डॉ. नरेश प्रसाद, पार्षद मुनीलाल राम, पार्षद सुमन अग्रवाल, मो. मुख्तार खान, पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि विक्रमा यादव, दिलीप आडवाणी, पिंकी साहू, अरिंदम बनर्जी, फ़ैज अहमद रिजवी, संजू वर्मा, अरुण साव, मनोज साव, अर्जुन विश्वकर्मा, विनोद पासवान, सत्यनारायण भोजगढ़िया, दिलीप भारती, शैलेंद्र सिंह, सुषमा गुप्ता आदि मौजूद थे ।
