झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के झरिया- धनबाद मुख्य मार्ग बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू के समीप गुरुवार की देर रात बिचाली लदे एक वाहन मे आग लग गई । जिसके बाद क्षेत्र में अफरा – तफरी मच गई । मामले को लेकर बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात एक बिचाली लदा वाहन झरिया से धनबाद की ओर जा रहा था, इस दौरान अचानक वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया । जिसकी लपटे काफी ऊपर तक उठने लगी । वहीं मौके की नजाकत को देखते हुए वाहन चालक और खलासी ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई । वहीं आगलगी की घटना के बाद काफी संख्या में आने जाने वाले राहगीर व स्थानीय लोगों की भिंड मौके पर जुट गई । आगलगी में बिचाली समेत पूरा वाहन जलकर खाक हो गया ।वहीं मामले की जानकारी मिलते ही झरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है । खबर लिखे जाने तक वाहन में आगलगी की वजहों का पता नहीं चल सका है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *