अजय कुमार जीतू

कतरास । सोमवार को पश्चिमी टुण्डी क्षेत्र के रंगामटिया एवं शररा ग्राम में श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति पद के लिए सपथ ग्रहण करने के उपरान्त खुशी में टुंडी विधानसभा में सबसे अधिक जनता के बीच रहने वाले वरीय भाजपा नेता अजय कुमार सिंह ने जनजातीय भाइयों एवं माता – बहनों के साथ मिठाई बाट कर खुशियां मनाई।मौके पर जनप्रिय वरीय भाजपा नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा जनजातीय समाज का सबसे बड़ी शुभचिंतक है एवं उसके कल्याण में हमेशा लगी रहती है आज भाजपा ने जनजातीय समाज से आने वाली एक महिला को देश के सर्वच पद पर आशिन किया है एवं आदरणीय श्रीमती द्रोपति मुर्मू ने आज 15वें राष्टपति के रूप में सपत ग्रहण किया है।

एक अति सामान्य आदीवासी परिवार से निकलकर जन सेवा के मार्ग पर चलते हुए देश के राष्ट्रपति की यात्रा तय करने वाली आदरणीय श्रीमती द्रोपती मुर्मू जी को आज सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेने पर समस्त टुंडी विधानसभा की जानता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।जनजातीय समाज को दिए गए इतने बड़े सम्मान के लिए अजय कुमार सिंह ने माननीय प्रधनमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेतागणों को समस्त टुंडी विधानसभा के जनजातीय समाज की ओर से हृदय से आभार प्रकट किया। साथ में मांझी हड़ाम श्री धनेश्वर टुड्डू, मांझी हड़ाम श्री बबलू सोरेन जी, भाई बिनोद टुड्डू जी, गौतम झा जी आदि सैकड़ों माता बहन उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *