भगतडीह। इंटक नेता सह समाज सेवी स्व. अंजनी कुमार झा की चौथी पुण्य तिथि बुधवार को बस्तकोला स्थित उनके आवास में मनाई गई.इस दौरान श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके चित्र पर माल्याअर्पण किया गया.सभा का संचालन उनके पुत्र सह जनता दल सेक्यूलर के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार झा ने किया. सभा में विभिन्न राजनीतिक संगठन व यूनियन के से जुड़े लोगों ने स्वर्गीय झा को मजदूरों का आवाज बताया. कहा कि स्वर्गीय झा जात-पात की राजनीति से उठकर हमेशा श्रमिक हित में प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करते रहे. इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की. धन्यवाद ज्ञापन विक्रम झा ने किया. मौके पर झामुमो जिला कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू , लोजपा के प्रदेश महासचिव राम सेवक पासवान, गणेश निषाद, समाजसेवी पारस यादव, अखिलेश पासवान, उपेन्दर सिंह , कांग्रेसी नेता महेंद्र पासवान, रामबाबू पासवान, कनीश सिंह, नवल किशोर पासवान, भाकपा माले नेता धर्म बाउरी, एटक नेता सुभाष मुर्मू ,संतोष रवानी, चौधरी भुईया, आदि थे.
