निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । बाजार स्थित एक आवास में रविवार को बाबू कुंवर सिंह परिवार के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बाबू बच्चन सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से संगठन मजबूती सहित बाबू कुंवर सिंह का विजय उत्सव मनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इस दौरान जामताड़ा नगर पंचायत के चुनाव में वार्ड कमिश्नर के रूप में निर्वाचित घोषित किए गए बाबू कुंवर सिंह परिवार के सदस्य दीनबंधु सिंह को अंग वस्त्र देकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जामताड़ा में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विजय उत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान संगठन मजबूती को लेकर एक अस्थाई 10 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के सदस्यों को यह जिम्मेवारी दी गई थी जामताड़ा शहरी क्षेत्र के सभी बाबू कुंवर सिंह परिवार के सदस्यों के घरों में जाकर उनसे संपर्क करेंगे और आगामी कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा करेंगे और उन्हें अगली बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। इस दौरान जामताड़ा शहर में स्थापित बाबू कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा के जिन्नौद्धार कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रत्येक माह बैठक करने तथा धन संग्रह पर भी चर्चा हुई और मासिक शुल्क जमा करने का निर्णय लिया गया। मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्ति और सभी ने संगठन की नई कमेटी में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करने का आह्वान किया। मौके पर जामताड़ा शहर के काफी संख्या में बाबू कुमार सिंह परिवार के सदस्य मौजूद थे।
