झरिया । एलपीजी गैस सिलेंडर में दाम बढ़ोतरी की खबर सुनते ही झरिया के बस्ताकोला स्थित चौधरी गैस एजेंसी में शनिवार को एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए काफी संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए. भीड़ भी ऐसी की मानो कि जैसे अब गैस सिलेंडर खत्म होने वाला है और अब मिलने में भी काफी परेशानी हो सकती है. देखते ही देखते गैस एजेंसी के बाहर सड़क पर काफी संख्या में टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन खड़े हो गए. जिस कारण सड़क पर आवागमन भी बाधित हो रहा था और जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी थी. एजेंसी के अंदर लोग लाइन में खड़े हो गए. कुछ लोगों का कहना था कि वह पिछले एक डेढ़ घंटे से लाइन में खड़े हैं लेकिन अभी तक उन्हें गैस नहीं मिल पाया है. हालांकि कुछ समय लाइन में खड़े रहने के बाद लोगों को गैस उपलब्ध करा दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *