निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय मजदूर संघ का 67वा स्थापना दिवस शनिवार को मिहिजाम में मनाया गया। जिसमें मुख्य रुप से भारतीय मजदूर संघ जामताड़ा जिला के संयोजक विभाष कुमार, सह संयोजक संजय साहनी , करुणा देवी के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे। स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला मंत्री राजेंद्र शर्मा ने भारतीय मजदूर संघ के विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ही के दिन 23 जुलाई 1955 को भारतीय मजदूर संघ का नीव रखा गया था।
कृष्णा साव ने अपने संक्षिप्त संबोधन के जरिए भारतीय मजदूर संघ की क्रियाकलापों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामानंद त्रिपाठी, नंदलाल शर्मा ,गोविंद प्रसाद, भारतीय मजदूर संघ जामताड़ा जिला के पूर्व जिला मंत्री रीता शर्मा, रीना देवी, चाइना देवी, इंदिरा सिंह, फूल देवी के अलावे अन्य लोग उपस्थित रहे। इससे पूर्व भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों द्वारा झंडा तोलन किया गया।
