झरिया । झरिया – धनबाद मुख्य मार्ग बस्ताकोला मुर्गी फार्म के समीप मंगलवार को झाड़ियां के बीच प्लास्टिक बैग में बंधा दो जिंदा बम को पुलिस ने जप्त किया. स्थानीय युवक क्रिकेट खेलते हुए बाल को खोजने के लिए झाड़ियां में पहुंचे थे. तभी युवकों को प्लास्टिक बैग में बमनुमा संदिग्ध वस्तु दिखा .युवकों ने घटना की जानकारी मोहल्ला के लोगों को दिया .देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई भीड़ को देखकर मुख मार्ग से गुजर रहे टाइगर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. उन्होंने झरिया थाना गश्ती दल को घटना की सूचना दी . पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची .उक्त बम को एक पानी भरा बाल्टी में डालकर कर थाने ले गए . घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप है . लोगों का कहना है कि पुलिस के द्वारा जगह-जगह नए साल में वाहन चेकिंग लगाया जा रहा है. जिससे अपराधी उक्त बम को झाड़ी में छुपा कर भाग गए. वहीं पुलिस पूरे मामले पर तत्काल प्रतिक्रिया देने से बच रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *