अभिषेक मिश्रा

चासनाला चासनाला साउथ कालोनी स्थित शहीद स्मारक पर तैयारियां जोरो से चल रही है। रंग रोहन के साथ और भी तैयारियां ५०वर्ष पूरे होने पर की जा रही है। ज्ञात हो कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) बीएसएल चासनाला कोलियरी के डिप माइनस खान में २७दिसंबर १९७५ को प्रथम पाली में कार्य के दौरान हृदय को दहला देने वाली घटना घटी थी। जिस घटना में ३७५खनिजों की जल समाधि हो गई थी।
इस घटना को याद कर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते है।

जिसको लेकर शनिवार को हर वर्ष की तरह शहीद बेदी स्थल पर मेले तथा शहीदों के परिजन,सेल अधिकारी,विभिन्न यूनियन नेताओं के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

वहीं शाहिद स्मारक समिति के गुलाम जिलानी ने बताया कि ५०वी वरसी की तैयारी की जा रही है।हर वर्ष की तरह शनिवार को मेले तथा खनिक शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *