अभिषेक मिश्रा

चासनाला । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) बीएसएल चासनाला कोलियरी के गहरी खदान में २७दिसंबर १९७५को प्रथम पाली में हृदय विद्यारक खान दुर्घटना हुई थी। जिसमें कार्य के दौरान ३७५खनिकों ने जल समाधि ले ली थी। खान हादसे की ५० वी वरसी पर शनिवार को चासनाला साउथ कालोनी स्थित बलिदान बेदी पर सर्वधर्म श्रंद्धाजलि सभा हुई। जिसमें बलिदान हुए अमर खनिकों को परिजन, सेल अधिकारी, विधायकों, कर्मी,विभिन्न राजनीति दल के नेता,श्रमिक यूनियन प्रतिनिधि, गण मान्य नागरिक,व आमजनों ने पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
दोपहर एक बजकर पैंतीस। मिनट पर आपातकालीन सायरन बजा।इसके बाद मौजूद लोगों में घटना की यादें ताजा हो गई। बलिदान खनिकों के परिजनों की आंखें दबदबा गई। तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर बलिदान आत्मा के शांति के लिए प्राथना की।होम गार्ड के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
बलिदान हुए खनिकों के परिजनों ने शहीद बेदी पर पूजा अर्चना की। बीसीसीएल के सी एमडी मनोज कु अग्रवाल , सेल के कार्य पालक निदेशक विनीत कुमार रावत, मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक संजय कुमार तिवारी पुष्प गुच्छ व दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वाले में जी एम शिव राम बनर्जी, उदय कुलकर्णी,मो अदनान, के एम तिवारी, डॉ पूनम आदि ने श्रद्धांजलि दी।झरिया विधायक रागनी सिंह, सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी ,श्रमिक नेताओं में सुंदर लाल महतो,योगेंद्र महतो, संतोष सिंह,पार्षद प्रियंका देवी,भाजपा के अभिषेक पांडे,शिवांश , अजीत महतो, डेविड सिंह,रंजय सिंह, सजन सिंह आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस क्रम में बच्चोंके द्वारा कलाकृतियां बनाई गई थी। जिसे सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान बीसीसीएल के सी एम डी मनोज कु अग्रवाल ने कहा कि घटना काफी दुखद है। यह घटना आज भी लोगों के जहन में बसा है। जिसे याद करते ही टिश उठती है। उस वक्त इसको कंपनी थी जब जब ३७५खनिकों ने जल समाधि ले ली थी। उनका बलिदान प्रेरणा श्रोत है। उन्होंने कहा की पूरी सुरक्षा के साथ उत्पादन करने की जरूरत है। वहीं झरिया विधायक रागनी सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह ,सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि इस घटना से हमें सिख लेने की जरूरत है। ताकि इस घटना फिर कभी न घटे। प्रबंधन सुरक्षा के साथ उत्पादन करे।ताकि मजदूर वर्ग सुरक्षित रहे। यह घटना बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *