अभिषेक मिश्रा

सिंदरी । गुरुवार की रात को सिंदरी के मुख्य बाजार शहरपुरा में चोरों द्वारा एक ही रात में 11 दुकानों की ताला तोड़कर चोरी की घटना, सिंदरी के पुलिस प्रशासन के काम करने के पद्धति पर बड़ा सवाल उठता है। इस घटना से साबित होता है कि अपराधियों का मनोबल बहुत बढ़ा हुआ है, उनके मन से कानून का डर समाप्त हो चुका है। चोरी की घटना सिंदरी के लिए कोई नया नहीं है। हर महीने एक दो घटना सिंदरी के अलग-अलग क्षेत्रों में होती ही है और घटनाओं को रोकने या अपराधियों को पकड़ने में सिन्दरी पुलिस पूरी तरह विफल रही है। सिंदरी के दुकानदारों एवं चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के नेता गणों को सिन्दरी थाने में पद स्थापित होने वाले थाना इचांर्ज को बुक्के से स्वागत करने के साथ ही बाजार की सुरक्षा की भी बात करनी चाहिए।
हम प्रशासन से मांग करते हैं जितना जल्द हो सके इस घटना के अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए एवं चोरी गए संपत्ति की तुरंत बारामदी की जाए। शहरपुरा बाजार की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगे, पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए मार्केट के लिए स्थाई रूप से सुरक्षा की व्यवस्था किया जाए। नहीं तो सिंदरी जनता एवं पीड़ित दुकानदार प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *