अभिषेक मिश्रा

झरिया । जोरापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा कॉपरेटिव कालोनी निवासी मुख्तार सिंह मकान मालिक का भाड़ेदार 40 वर्षीय ढुलू कुमारी उर्फ निशा की उसके घर में ही रहस्य परिस्थिति में शव पाई गई है। मामले की सूचना थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता एवं महावीर यादव पुलिस अधिकारी को मिलने के बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मृत महिला ढुलू की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजकर मामले की जांच कर रही है। मृतक शादी सुदा थी तथा तीन वर्षीय एक बच्चा की मां थी। मालूम हो कि मृतिका ढुलू कुमारी पहले भौंरा ओपी के जोरापोखर पूर्णाडीह बस्ती में मायके में रहती थी । बारह वर्ष पहले ढुलू की सुशील कुमार नामक व्यक्ति के साथ मुहल्ले के लोगों ने प्रेम प्रसंग में पकड़े जाने के बाद विवाह करा दिया था। ढुलू शारीरिक रूप से कुबड़ी थी । विवाह के बाद दोनों पति पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पति सुशील पत्नी को छोड़कर लगभग चार साल से झरिया में अकेले रह रहा था। इस दौरान कॉपरेटिव कालोनी में मुख्तार सिंह के घर में भाड़े पर रहकर मृतिका ढुलू मुहल्ले में चौका बर्तन कर अपना तथा बच्चा का भरण पोषण कर रही थी। बताते है कि रविवार की रात को कड़ाके की ठंड को लेकर मृतिका ने घर के अंदर चूल्हा जलाकर दरवाजा लगाकर बच्चे के साथ सो गई और सुबह में उसकी शव मृत अवस्था में बच्चे के साथ पाई गई है। पुलिस ने चूल्हे की आग की गैस की चपेट में आने से उसकी मौत हो जाने की संभावना जाता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *