झरिया । बुधवार को झरिया बाटा मोड़ स्थित गणेश चौक के समीप स्व. गणेश साव की 40वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई । इस अवसर पर संगीतमय श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न महतो थे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड बच्चन भारती ने किया । संचालन सतेंद्र गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने किया। विधायक शत्रुघ्न महतो ने स्व. गणेश साव को शोषितों के हक की लड़ाई में बलिदान देने वाला बताते हुए उन्हें शहीद का दर्जा दिलाने के लिए विधानसभा में आवाज उठाने की बात कही। कार्यक्रम में संस्कृत निर्गुण गायन के माध्यम से उनकी जीवनी प्रस्तुत की गई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद चंदन महतो, अंकेश राज, दिलीप आडवाणी, मधुसूदन अग्रवाल, एटक के छोटू राम, श्री राम गोराई, मनोज सावं, विनोद पासवान, मुनीलाल राम, उपेंद्र गुप्ता, भगत सिंह, संजय सावं, राजू झा, अशोक बरनवाल सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए।
