अभिषेक मिश्रा
चासनाला । नुनूडीह लाल बंगला स्थित कॉ ए के राय स्मृति भवन परिसर में गुरुवार को पूर्व सांसद कॉ बिनोद बिहारी महतो की 34 वाँ पुण्यतिथि एवं माले नेता कॉ बिनोद मिश्रा की 27 वीं पुण्यतिथि क्रांतिकारी श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के सर्व प्रथम देवांगत दोनों नेताओं के तस्वीर पर माल्यर्पण किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता झरिया प्रखंड माले सचिव सोनू गोराई ने की।
इस दौरान माले नेता सबूर गोराई ने कहा कि
झारखण्ड अलग राज्य के पुरोधा कई जोरदार आंदोलन किया था। झारखण्ड में उनका नाम अमर रहेगा।
उन्होंने कहा कि हमें आने वाले समय में आंदोलनों के लिए अपनी पूरी ताकत को एक जुट करना होगा। आइए हम सब मिलकर नए साल में पार्टी का विस्तार करे,और पूरे संगठन को नई ऊर्जा देकर अपने आंदोलन को और ऊंचाई तक ले जाने के लिए पूरी ताकत झोंक दें ।ताकि सपनों को साकार किया जा सके। मौके पर पूर्व पार्षद बिरेन गोराई,पप्पू सिंह,सोमनाथ गोराई, गौतम मुखर्जी, राजू यादव, गोपी गोराई, किशन। गोराई,साधन धीवर, ललिता हाड़ी,समीर खान,मोती लाल गोराई,चंदन मलिक,सुरेश महतो,आदि थे।
