निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल द्वारा गांधी मैदान के समीप भव्य कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें जामताड़ा नगर के विभिन्न वार्डों से कार्यकर्ता भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा अजीत कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही हज़ारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह ,उमंग और नई ऊर्जा का संचार हुआ।पूरा कार्यक्रम स्थल कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाए गए गगन भेदी नारे वीर बीरेंद्र जिन्दाबाद के नारों से गुंजायमान हो गया। अपने संबोधन में वीरेंद्र मंडल ने कहा जामताड़ा नगर का सर्वांगीण विकास और संगठन की मजबूती मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आप सभी कार्यकर्ता मेरी शक्ति हैं। समारोह के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र मंडल के पिछले कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की खुलकर तारीफ की। सभी ने एक स्वर में कहा कि
जिस तेजी और पारदर्शिता के साथ जामताड़ा नगर में विकास हुआ, वह अपने-आप में मिसाल है। आगे भी इसी नेतृत्व की आवश्यकता है।
कार्यकर्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि जामताड़ा नगर में विकास की दिशा वीरेंद्र मंडल के कार्यकाल में एक मजबूत रूप में दिखी है।
अपने संबोधन में वीरेंद्र मंडल ने जामताड़ा नगर पंचायत की 2008 से पहले की तस्वीर प्रस्तुत करते हुए कहा 2008 से पहले जामताड़ा नगर पंचायत एक झोले में चलता था। कचरा हर गली में भरा रहता था और जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र तक आसानी से नहीं बन पाते थे।
उन्होंने आगे कहा 2008 के बाद जामताड़ा ने मुझे नेतृत्व का अवसर दिया। और हमने मिलकर विकास की नई गाथा लिखी, जिसे पूरे राज्य ने अपनाया। उन्होंने अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियाँ बताईं जिसमें 2–3 फीट की जगह में भी PCC रोड निर्माण, दानपत्र भूमि पर हजारों लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास, पूरे नगर में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, हर धर्म के पर्व पर साफ-सफाई और व्यवस्था, कई बड़ी योजनाएं धरातल पर लागू और कई जारी है। आप सभी कार्यकर्ताओं की ताकत और भरोसे ने जामताड़ा को बदलने की दिशा दी है। आने वाले दिनों में भी हम सब मिलकर जामताड़ा को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। कार्यक्रम में वीरेंद्र मंडल ने सभी कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से बुके देकर सम्मानित किया।
