अभिषेक मिश्रा
चासनाला । झारखंड मुक्ति मोर्चा, धनबाद महानगर के बैनर तले भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान भौरा स्थित बिरसा पुल के समीप भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा अनावरण स्थल, का शिलान्यास झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय मीडिया पैनललिस्ट नीलम मिश्रा के हाथों नारियल फोड़ कर किया गया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद महानगर के अध्यक्ष मंटू चौहान तथा संचालन महानगर उपाध्यक्ष मदन राम ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलम मिश्रा उपस्थित थी। उन्होंने कहा की वरिष्ठ नेता आशीष सिन्हा के द्वारा सराहनीय प्रयास से बीसीसीएल के द्वारा प्रतिमा दिया जा रहा है उस प्रतिमा का जल्द जल्द उक्त स्थल पर अनावरण किया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर इस कार्य में हर संभव मदद करेगी ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में झरिया नगर संगठन सचिव जोगिंदर हरि, तथा इम्तियाज अंसारी का अहम भूमिका रहा।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलम मिश्रा ,मंटू चौहान, मदन राम, आशीष सिंह, शिवकुमार यादव ,चंडी चरण देव, राजू प्रमाणिक ,आकाश रवानी, राजेश तुरी, राज आनंद, शमशाद खान, जाहिद शेख, राजा तुरी ,विष्णु मोदी, किशन कुमार, रवि बनर्जी, आदित्य नारायण ,डब्लू अंसारी ,शमशाद अंसारी ,साहब शेख ,जितेंद्र सोनी, अजय पासवान, बादशाह खान ,अनवर अंसारी, भगवान सिंह, मनीष सिंह, तारक बनर्जी , वीरेंद्र कुशवाहा, शमशाद अंसारी, सोनू अंसारी ,मोहम्मद इजराफिल अंसारी ,मोहम्मद जफरुल ,दिलीप शाह, मोहम्मद सलाम, राजीव राजेंद्र रवानी, गुड्डू रवानी ,अशोक राम, बहादुर रवानी ,करण रवानी, किशोर रवानी ,पार्वती देवी ,आदि उपस्थित थे।
