झरिया । झरिया थाना क्षेत्र एना कोलियरी भुईयां धौड़ा बस्ती निवासी जगदीश भुईया उर्फ चारो भुईया (46) का शव संदेहास्पद स्थिति में उसके घर के आंगन में पड़ा मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी। उसके परिवार के सदस्य छठ पूजा में अपने गांव लखीसराय गए हुए थे। स्थानीय लोगों को जब घर से आ रहे दुर्गंध आता मिला तो एक बच्चे ने छत पर जाकर देखा की जगदीश का शव आंगन में औंधे मुंह गिरा पड़ा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना झरिया थाना पुलिस और उसकी पत्नी को दूरभाष पर दिया। पुलिस ने उसके घर का मुख्य दरवाजा तोड़ अंदर गई।इसके बाद घटनास्थल का मुआयना किया।जगदीश का दो पुत्री है। एक पुत्री अनीता की शादी कर्माटांड़ धनबाद में हुई है।पिता की मौत की सूचना पाकर कर्माटांड़ बस्ती से उसकी पुत्री अनीता देवी पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि मेरी मां व छोटी बहन छठ पूजा में गांव गई हुई थी।पिता अकेले घर पर रहते थे।उनकी मौत किस तरह हुई यह पता नहीं है।वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।झरिया थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही उसकी पत्नी कारी देवी पति की मौत की सूचना के बाद एना भुईया धोड़ा अपने घर के लिए चल पड़ी है।घटना की सूचना पाकर भाजपा नेता बप्पी बाउरी मौके पर पहुंचकर परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव सहायता देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *