झरिया । आने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर झरिया नगर कमेटी की एक बैठक शुक्रवार को जेएमएम झरिया नगर कार्यलय में हुई । जिसमे झरिया नगर में 7,11,25 को बुथ कमेटी और वार्ड पार्षदों की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया । जिसकी अध्यक्षता झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मलिक, संचालन नगर उपाध्यक्ष शेख जाहिद उपस्थित । बैठक को संबोधित करते हुए झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मलिक ने कहा कि बहुत जल्द नगर निगम का चुनाव होने जा रहा है । इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जाए और नगर निगम चुनाव में अपनी पार्टी को मजबूती देने के लिए अभी से बूथ वाइज काम करना शुरू कर दें । यूनियन के केंद्रीय कमेटी उमाशंकर चौहान नगर सचिव दिलीप महतो उपाध्यक्ष सोहन महतो उपाध्यक्ष शुभम वर्मा नगर कमेटी के कृष्ण चौहान महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना पासवान सचिन शोभा देवी अल्पसंख्यक अध्यक्ष बलविंदर जी गोल्डी जी इजराफिल शकील अंसारी गुड्डू धारी कैलाश रजक यू अरे सचिव सुरेश महतो, वार्ड 35 के अध्यक्ष जफरुजी, वार्ड 25 के सचिव हरेंद्र महतो मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह इत्यादि उपस्थित थे ।
