धनबाद । 07.11.2025 को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा पोस्ट स्तर पर गठित टास्क टीम के अधिकारी व स्टाफ प्लेटफार्म पर गश्त व निगरानी करने के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की गाड़ी संख्या 13010 (योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस) के कोच गार्ड ब्रेक से सटे महिला कोच में भारी मात्रा में कछुओं को तस्करी हेतु ले जाया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में उपरोक्त गाड़ी के प्लेटफार्म सं० 02 पर समय 02:41 बजे आने के उपरांत गार्ड ब्रेक से सटे महिला कोच को चेक करने पर सीट के नीचे 06 अदद कपड़े का थैला रखा हुआ पाया गया। थैले के बारे में आसपास के महिला यात्रियों से पूछने पर किसी ने भी थैले पर अपना मालिकाना हक नहीं बताया तथा थैले के संबंध में पूछताछ करने पर किसी ने भी कोई जानकारी होने से इनकार किया। तत्पश्चात संदेह प्रबल होने पर सभी 06 अदद कपड़े का थैला को खोलकर चेक करने पर जुट के बोरे में रखा हुआ Indian flapshell (lissemys punctata) प्रजाति का कुल 78 अदद जीवित कछुआ बरामद हुआ। तत्पश्चात उपरोक्त कछुओं को गाड़ी से उतारा गया तथा समय 03:30 बजे जब्तीसूची बनाकर जब्त किया गया तथा पोस्ट पर लाया गया। उपरोक्त घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम पोस्ट पर उपस्थित हुई तथा जब्त कछुओं को अग्रिम कारवाई हेतु वन क्षेत्र पदाधिकारी, धनबाद को सुपुर्द किया गया। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कछुओं को संरक्षण प्रदान किया गया है। बरामद कछुओं का अनुमानित मूल्य क़रीब 7,80,000₹ है।
जब्त सामान का विवरण–
Indian flapshell (lissemys punctata) प्रजाति का कुल 78 अदद जीवित कछुआ ।
किसके कब्जे से जब्त हुआ–
अज्ञात।
गश्ती दल के सदस्य–
- कुन्दन कुमार, SI/RPF/Post/DHN
- जीवलाल राम, ASI/RPF/Post/DHN
- बबुलेश कुमार, HC/RPF/Post/DHN
- सतेन्द्र कुमार प्रसाद, HC/RPF/Post/DHN
- प्रमोद कुमार, CT/RPF/Post/DHN,
- विवेक कुमार, CT/RPF/Post/DHN
