अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह लोको बाजार स्थित श्री श्री सर्वोदय कृष्णा मन्दिर में देवोत्थान एकादशी के शुभ अवसर पर शनिवार से सोम मानस अकादमी की ओर से आयोजित 24 घन्टे का संगीतमय श्री राम चरित्र मानस सम्पूर्ण पाठ का रविवार को पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ तथा महाआरती के साथ विधिवत समापन हो गया।

विभिन्न मंदिरों से पहुँचे श्री राम चरित्र मानस सम्पूर्ण पाठ भक्ति भजन टीम के गायकों ने मंगल भवन अमंगल हारी द्रवउ सो दशरथ अजिर बिहारी, कवन सो काज कठिन जग माही, जो नहीं होई तात तुम पाहि,व विश्वनाथ मम नाथ पुरारी, त्रिभुवन महिमा विदित तुम्हारी, आदि संगीतमय अपने भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। श्रीराम चरित्र मानस सम्पूर्ण पाठ के आयोजकों में नीरज नारायण पांडेय, गुलाब चन्द्र दास, अप्पू दे, अरुण सिंह, मनोज साव, ऋत्विक कुमार,रसीद अंसारी, ओंकार नाथ मिश्र, संजय उपाध्याय, बंशराज, आर बी सिंह,खुशी कुमारी, अन्नू कुमारी, खुशबू कुमारी, इस्तिका साहा,आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *