झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर 4 नम्बर के समीप झरिया – सिन्द्री मुख्य मार्ग पर गोफ बनने से हड़कंप मच गया । मामले को लेकर बताया जाता है कि रविवार की सुबह सड़क के किनारे एक गोफ बन गया, गोफ को देखते ही क्षेत्र में अफरा – तफरी मच गई । काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए । मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व कोयलांचल नागरिक मंच के संयोजक राजकुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत फोन कर BCCL एरिया 10 के जीएम अनिल कुमार से वार्ता कर मामले की जानकारी दी । तो उन्होंने कहा अभी तुरंत मैं मैनेजर एवं अन्य अधिकारियों को भेज कर मामला देखवाता हूं और जो भी वहां पर जरूरत हो उसे भिजवाकर स्थिति को ठीक किया जाएगा । इसके बाद BCCL के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राजकुमार अग्रवाल से उनकी वार्ता हुई तो उन्होंने कहा कि यह झरिया – सिंदरी मुख्य मार्ग है । जिससे रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं । ऐसे व्यस्त सड़क पर बराबर इस तरह का घटना होते रहना दुर्भाग्यपूर्ण है । यह कहीं ना कहीं अधिकारियों का लापरवाही दर्शाती है । राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में फिर ऐसी कोई दिक्कत सामने ना आए और कोई बड़ा हादसा ना हो जाए । अगर सरकार और बीसीसीएल इसे गंभीरता से नहीं लेती है तो कोयलांचल की जनता इसके खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे । मौके पर राजकुमार अग्रवाल, अजय वर्मा, राज माली, उमेश सिंह, अवधेश साव, उमेश यादव, शमशेर आलम, अर्जुन विश्वकर्मा समेत बीसीसीएल के कई अधिकारी गण मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *