अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के ५५६ वीं प्रकाश पर्व के अवसर पर नुनूडीह स्थित गुरुद्वार साहिब से रविवार को सातवीं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सुबह पांच बजे सैकड़ों की संख्या में सिख श्रद्धालु ढोलकी और झांझ लेकर पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग होते हुए मोहनबाजार स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे।जहां सिख समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया।सिख महिला सत्संग सभा ने अलौकिक वाणी पर शब्द गायन किया। फिर प्रभात फेरी पुनः नुनुडीह गुरुद्वारा साहिब प्रांगण पहुंची।
इस दौरान सिख समुदाय के द्वारा संगत में जुटे सैकड़ों लोगों को जलपान कराया गया। बहुत ही मनोरम दृश्य देखने को मिला।
वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रधान हरपाल सिंह ने कहा कि प्रभातफेरी का समापन ५तारीख बुधवार को समापन तथा गुरु लंगर अटूट बरसेगा। मौके सरदार भजन सिंह छाबड़ा ,सरदार मोहन सिंह छाबड़ा,गुरुद्वारा प्रधान हरपाल सिंह,सचिव बलविंदर सिंह डेनी, कोषाध्यक्ष प्रीत पाल सिंह,अजीत सिंह,योगेंद्र पाल सिंह,उजागर सिंह, हरमिंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह,हर भजन सिंह,ईश मीत कौर रूबी , महेंद्र कौर बबली,हरजीत कौर ,रूबी कौर आदि उपस्थित थे।
