धनबाद । धनबाद के कोयला नगर सूर्य मंदिर के समीप बुधवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जहां दस वर्षीय कन्हैया कुमार की कुंड में डूबने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि कन्हैया सुबह करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह खेलने जा रहा है। कुछ ही देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि वह कुंड में डूब गया है
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पिता सुरेश राम ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि पानी में डूबा हुआ बच्चा उन्हीं का बेटा कन्हैया था स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल बाहर निकाला गया और SNMMCH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
मासूम की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है स्थानीय लोग प्रशासन से कुंड के आसपास सुरक्षा के उचित प्रबंध करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई दर्दनाक घटना दोबारा न हो ।
